Breaking News in Hindi

सांड से टकराई वंदे भारत ट्रेन, इंजन का आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, मची अफरातफरी

मुरैना: मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन के साथ एक बड़ा हादसा होते टल गया। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन सांड से टकरा गई। बताया रहा है कि वंदे भारत ट्रेन ग्वालियर से मुरैना जा रही थी। इसी दौरान सामने सांड आ गया। भीषण टक्कर के बाद ट्रेन रुक गई। वंदेभारत के इंजन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सांड भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला मुरैना के शिकारुपर रेलेवे फाटक के पास का है। जहां ट्रेन के सामने अचानक सांड आ गया। टक्कर के बाद दिल्ली जा रही वंदेभारत ट्रेन करीब 10 मिनट ट्रैक पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी पहुंचे। निरीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इंजन के आगे का हिस्सा टक्कर के बाद टूट गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...