Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मुझे हार का सामना करना पड़ा…’ लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी का छलका दर्द

 ग्वालियर। लोकसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान होने वाला है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री इमरती का दर्द छलक पड़ा। लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के प्रचार बैठक के दौरान इमरती देवी ने कहा, कि ‘जब मैं कांग्रेस में थी तब 62 हज़ार से जीत रही थी।’

 इमरती देवी ने आगे कहा, कि ‘बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मुझे हार का सामना करना पड़ा। डबरा में हार के बाद भी मैंने बीजेपी के वोट बैंक को बढ़ाया। भारत सिंह जी आप ऐसे लोगों से सावधान रहे। जो मंच पर भाषण में पार्टी को अपनी मां बताते हैं। लेकिन, वहीं लोग पार्टी को लात मारते हैं। मैं पार्टी को अपनी मां मानती हूं और आपको जीतने के लिए जनता से वोट मांगूंगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.