Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

उत्तर प्रदेश के बरेली में हाथ में कलावा बांधे युवक को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीट दिया. पीड़ित युवक एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है. वह उसी कंपनी में काम करने वाली दूसरे समुदाय की सहकर्मी लड़की के साथ जा रहा था. मारपीट की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. 6 आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाया गया. पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस की कार्रवाई पर हिंदूवादी संगठनों ने गुस्सा जताया है. उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. मारपीट का मामला 14 अप्रैल का बताया जा रहा है. पिटाई करने वाले आरोपी युवकों की संख्या 20 से 25 बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है. बाकी सभी आरोपी भाग गए. पकड़े गए आरोपी युवकों पर कार्रवाई की है. पुलिस ने 20-25 अज्ञात युवकों पर भी मुकदमा दर्ज किया है.

आरोपियों ने पूछा पहले नाम फिर कर दी पिटाई

मामला जिले के इज्जतनगर थाना इलाके के पीर बहोड़ा मजार के समीप का है. छोटी विहार का रहने वाला आनंद एक कंपनी में काम करता है. वह 14 अप्रैल को कंपनी की सहकर्मी युवती के साथ जा रहा था. युवती दूसरे समुदाय की थी. वहीं, आनंद के हाथ में कलावा बंधा हुआ था. पीर बहोड़ा के निकट दूसरे समुदाय के कुछ युवक मौजूद थे. उन्होंने आंनद और युवती को रोका. दोनों का नाम पूछा गया. आरोप है कि वहां मौजदू युवकों ने आनंद के साथ मारपीट शुरू कर दी.

पुलिस की कार्रवाई से नाराज हिंदूवादी संगठन

पुलिस की कार्रवाई से हिंदू संगठन के लोग संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली कार्रवाई की है. उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले में इज्जत नगर थाना प्रभारी जयशंकर ने बताया कि एक युवक आरोपियों को छुड़ाने का दबाव बना रहा था. इंकार करने पर उसने सोशल मीडिया पर शिकायत की. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर 6 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.