Breaking News in Hindi

सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर नागपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 में बुधवार दोपहर करीब एक बजे गोपालगंज के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र नागपुर निवासी सीताराम पुत्र किशनलाल मानवटकर (40) बाइक में सवार होकर अकेला सिवनी के बरघाट अंतर्गत जेवनारा गांव में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह फोरलेन पर घिसटते हुए सड़क किनारे लगी स्टील रेलिंग से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलिंग से टक्कर और स्पार्किंग से निकली चिंगारी के कारण बाइक में आग भड़क गई।

सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर नागपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 में बुधवार दोपहर करीब एक बजे गोपालगंज के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र नागपुर निवासी सीताराम पुत्र किशनलाल मानवटकर (40) बाइक में सवार होकर अकेला सिवनी के बरघाट अंतर्गत जेवनारा गांव में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह फोरलेन पर घिसटते हुए सड़क किनारे लगी स्टील रेलिंग से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलिंग से टक्कर और स्पार्किंग से निकली चिंगारी के कारण बाइक में आग भड़क गई।

देखते ही देखते दुघर्टनाग्रस्त बाइक आग में जलकर पूरी खाक हो गई। जबकि फोरलेन सड़क में कुछ दूरी पर गिरकर बाइक सवार सीताराम मानवटकर की मौत हो गई। बाइक वाहन की रेलिंग से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि सीताराम के हाथ-पैर शरीर से अलग हो गए।

लखनवाड़ा थाना प्रभारी चंद्रकिशोर सिंगरामे ने नईदुनिया को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात ट्रक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल जब मौके पर पहुंचा, तब तक दुघर्टनाग्रस्त बाइक वाहन जलकर खाक हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन