Breaking News in Hindi

सुप्रीम कोर्ट ने दिया बाबा रामदेव को झटका, सुनवाई में पेश होने का दिया आदेश

बाबा रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि को मिसलीडिंग ​एड मामले में किसी भी तरह की राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है. सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के प्रोडक्ट्स और उनके चिकित्सकीय प्रभावों के विज्ञापनों से संबंधित अवमानना कार्यवाही के मामले में मंगलवार को योगगुरु रामदेव और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण से व्यक्तिगत रूप से उसके समक्ष पेश होने को कहा है. इस फैसले के बाद बाबा रामदेव की लिस्टिड कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कंपनी और बालकृष्ण को पहले जारी किए गए अदालत के नोटिसों का जवाब दाखिल नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्हें नोटिस जारी कर पूछा गया था कि अदालत को दिए गए वचन का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए. पीठ ने रामदेव को भी नोटिस जारी कर पूछा कि उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए. सुप्रीम कोर्ट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें रामदेव पर टीकाकरण अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगाया गया है.

कंपनी के शेयरों में गिरावट

कोर्ट के आदेश के बाद पतंजलि फूड्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार पतंजलि फूड्स के शेयर 3.15 फीसदी यानी 44 रुपए की गिरावट के साथ 1372 रुपए पर कारोबार कर रहा है. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 1342.05 रुपए के लो पर भी गया. वैसे आज कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 1410.10 रुपए पर ओपन हुआ था. एक दिन पहले कंपनी का शेयर 1416.60 रुपए पर बंद हुआ था. आंकड़ों की मानें तो कंपनी वैल्यूएशन 50 हजार करोड़ रुपए से नीचे आ गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप