Breaking News in Hindi

स्कूल वैन की चपेट में आकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

बैतूल। जिले के ग्राम हिवरखेड़ी में गुरुवार को सुबह स्कूल वैन की चपेट में आने से डेढ़ वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को लेकर उसकी मां अपने बड़े बेटे को स्कूल वैन में बिठाने के लिए सड़क पर आई थी। इसी दौरान वह पहिए की चपेट में आ गया।

बड़े भाई को मां संग छोड़ने आया था मासूम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिवरखेडी निवासी कल्लू यादव की पत्नी सोनम नर्सरी में पढ़ने वाले अपने चार वर्षीय बालक को स्कूल वैन में बिठाने के लिए डेढ़ वर्ष के पुत्र रुद्र को लेकर आई थी। सोनम ने कुणाल को स्कूल वैन में बिठाया और इसी दौरान डेढ़ वर्ष का रुद्र वैन के पहिए के पास खड़ा हो गया। चालक उसे नहीं देख पाया। उसने जैसे ही वैन आगे बढ़ाई, तो रुद्र उसके पहिए के नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चालक की लापरवाही से हादसा

स्वजन मदन यादव ने बताया कि खेड़ी में स्थित निजी स्कूल के बच्चों को लाने और ले जाने का काम करने वाली वैन के चालक की लापरवाही से बच्चे की जान चली गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...