Breaking News in Hindi

स्टीपलचेज में भारत ने जीते 2 पदक पारुल चौधरी का सिल्वर व प्रीति का ब्रॉन्ज पर कब्जा

नई दिल्ली। भारतीय एथलीट एशियन गेम्स 2023 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एशियन गेम्स की मेजबानी इस बार चीन कर रहा है। टूर्नामेंट के 9वें दिन 3000 मीटर की स्टीपलचेज रेस में भारत ने दो मेडल जीते हैं। भारत की पारुल चौधरी ने सिल्वर मेडल जीता है, तो वहीं प्रीति ने कांस्य पदक अपने नाम किया है।

पारुल चौधरी ने 3 हजार मीटर की स्टीपलचेज रेस में अच्छा प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। पारुल ने स्टीपलचेज रेस को 9:27.63 सेकंड में खत्म कर दिया। पारुल रेस की शुरुआत होने पर अच्छा कर रहीं थीं। उन्होंने रेस की लीड को अंतिम समय तक बनाकर रखा था। पारुल स्वर्ण पदक जीतती दिख रहीं थीं, लेकिन उन्होंने रजत पदक जीत लिया।

एशियन गेम्स में पहली बार ये कारनामा

प्रीति ने भी स्टीपलचेज में भारत को पदक देकर खुशी को दुगना कर दिया। प्रीति ने अच्छा खेलते हुए भारत को ब्रॉन्ज दिलाया। एशियन गेम्स में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी देश की महिला खिलाड़ियों ने 3 हजार स्टीपलचेज रेस में एक साथ दो मेडल अपने नाम किए हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...