Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भी नहीं मिल रही सीट, लगातार बढ़ रही वेटिंग

भोपाल। दीपावली और उसके बाद छठ के त्योहार पर कंफर्म रेल टिकट की मारामारी के चलते यात्रियों को घर जाना मुश्किल हो रहा है। सामान्य दिनों में लंबी दूरी के लिए चलने वाली नियमित ट्रेनों में नवंबर के अंत तक सीट उपलब्ध नहीं है। रेलवे ने देशभर में करीब 6000 स्पेशल ट्रेनें लोगों के लिए कुछ सहारा जरूर बनी है, लेकिन उनके बारे में जानकारी के अभाव में समस्या का समाधान नहीं दिखता। दिल्ली, मुंबई, छत्तीसगढ़ और बिहार-उत्तर प्रदेश में आने व जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रही।

भोपाल से गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में शयन श्रेणी में वेटिंग पांच नवंबर तक

ट्रेन – 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस – रिग्रेट

ट्रेन – 09145 मुंबई सेंट्रल बरौनी स्पेशल – रिग्रेट

ट्रेन – 09043 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल – 195 वेटिंग

ट्रेन – 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस – 40 वेटिंग

ट्रेन – 20103 एलटीटी गोरखपुर सुरपफास्ट एक्सप्रेस – 38 वेटिंग

भोपाल से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में शयनश्रेणी में वेटिंग पांच नवंबर तक

ट्रेन – 22221 राजधानी एक्सप्रेस – 35 वेटिंग

ट्रेन – 12155 भोपाल एक्सप्रेस – 72 वेटिंग

ट्रेन – 12715 सचखंड एक्सप्रेस – रिग्रेट

ट्रेन – 12919 मालवा एक्सप्रेस – रिग्रेट

ट्रेन – 12625 केरला सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 50 वेटिंग

भोपाल से रायपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में शयनश्रेणी में वेटिंग पांच नवंबर तक\

ट्रेन – 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस – 85 वेटिंग

ट्रेन – 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस – 50 वेटिंग

ट्रेन – 12410 गोडवाना एक्सप्रेस – 20 वेटिंग

ट्रेन – 12808 समता एक्सप्रेस – 30 वेटिंग

ट्रेन – 20917 पुरी हमसफर – 30 वेटिंग

भोपाल से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में शयनश्रेणी में वेटिंग पांच नवंबर तक

ट्रेन – 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस – 90 वेटिंग

ट्रेन – 12618 मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस – रिग्रेट

ट्रेन – 12138 पंजाब मेल – 45 वेटिंग

ट्रेन – 11072 कामायनी एक्सप्रेस – 60 वेटिंग

ट्रेन – 12533 पुष्पक एक्सप्रेस – 30 वेटिंग

सागर स्टेशन में अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को मिला ठहराव

भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन 09493-09494 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को सागर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।

तीन नवंबर से ट्रेन 09493 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सागर स्टेशन में आगमन – प्रस्थान सुबह 7:35 से 07:40 बजे रहेगा।इसी प्रकार पांच नवंबर से ट्रेन 09494 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सागर स्टेशन में आगमन – प्रस्थान दोपहर 1:45 से 1:50 बजे रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.