Breaking News in Hindi

हेड कॉन्स्टेबल का ठेले पर शराबी के साथ लिपटकर सोने का वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक पुलिसकर्मी एक शराबी के साथ ठेले पर ही सो गया। दोनों का एक साथ ठेले पर सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने जांच की बात कही है। वहीं पुलिसकर्मी कौन है इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस बात की भी जानकारी नहीं लग पाई है कि वीडियो कब और किसने बनाकर वायरल किया।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ठेले पर शराबी और नशे में टुन पुलिस वाला एक दूसरे को लिपटकर गहरी नींद सो रहे हैं. वायरल वीडियो जिला मुख्यालय के जबलपुर नाके के पास अस्थाई टपरे का है जहां हाथ ठेले पर दोनों सोते दिखाई दे रहे हैं। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों तक जब इस वीडियो की जानकारी पहुंची तो पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है। मामले को लेकर सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि पता किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कौन है? इस बात की जानकारी ली जाएगी कि आखिर शराबी के साथ ठेले पर सोने की परिस्थिति कैसे बनी और यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन