Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

अंजीर या खजूर, दूध में किसे मिलाकर पीना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जान लीजिए

सर्दियों का मौसम लगभग आने वाला है. इस मौसम में लोग अपने खान-पान का खूब ख्याल रखते हैं. सर्दियों के दौरान तो ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं. ये हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करते हैं. ड्राई फ्रूट्स, एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन और फैट जैसे कई पोषक तत्वों का पावर हाउस होते हैं. ये शरीर को पर्याप्त पोषण देने के सा-साथ एनर्जी से भरा हुआ बनाए रखते हैं.

दिल्ली के धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल में चीफ डाइटिशियन पायल शर्मा कहती हैं कि कुछ लोग दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग अंजीर और खजूर, इन दोनों दूध में उबालकर पीते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि इन दोनों में सबसे ताकतवर कॉम्बिनेशन कौन सा है? आइए एक्सपर्ट से जानने की कोशिश करते हैं.

दोनों हेल्दी विकल्प

डाइटिशियन पायल शर्मा कहती हैं कि अंजीर और खजूर, दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद फल हैं. अगर इन्हें दूध के साथ मिलाकर खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. अंजीर फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऊर्जा देते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं. दूसरी ओर, खजूर में नेचुरल शुगर होती है, जो ताजगी और ऊर्जा का स्रोत है.

हड्डियों और स्किन के लिए

जब आप अंजीर या खजूर को दूध में मिलाकर पीते हैं, तो यह एक पौष्टिक ड्रिंक बन जाती है. यह हड्डियों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि दूध में कैल्शियम और अंजीर में मैग्नीशियम होता है. यह स्किन के लिए भी लाभकारी है, जिससे आपको निखार मिलता है.

थकान होगी दूर

दूध में अंजीर या खजूर मिलाकर पीने से आपकी थकान दूर होगी. ये आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं. अगर आप वजन घटाने के प्रयास में हैं, तो अंजीर और खजूर का दूध पी सकते हैं. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा. इससे आप ओवरईटिंग की दिक्कत से बच जाएंगे.ऐसे में अंजीर और खजूर, दोनों के साथ दूध पीना काफी हेल्द है. इसे पीने से आप सेहतमंद रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.