Breaking News in Hindi

अंतिम संस्कार में शामिल होने गए युवक को सांप ने काटा, सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचा ,मचा हड़कंप

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आने वाले अजयगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसे देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज, उनके परिजन व अस्पताल का स्टाफ हैरान रह गया। अस्पताल में मौजूद कुछ लोग डर कर बाहर निकल गए। आपको बता दें कि अजयगढ के माधौगंज में रहने बाला बबलू सोनकर पिता बैजू सोनकर उम्र 24 वर्ष अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट में गया था। जिसे पैर में अचानक जहरीले सांप ने काट लिया, युवक को काटकर सांप तेजी से भागने लगा।

युवक ने जब देखा कि उसे एक सांप ने काट लिया है, तो युवक ने तत्काल अपने रिश्तेदारों की मदद से काटने वाले सांप को ही पकड़कर अपने साथ बोरी में रखकर अजयगढ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

युवक ने डॉक्टर को सांप दिखाया और कहा कि इसने मुझे काट लिया है। तत्काल डॉक्टरों के द्वारा युवक का इलाज शुरू कर दिया गया है, फिलहाल युवक स्वस्थ बताया जा रहा है, इस घटना को देखने लोगों का तांता लग गया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर सर्प उनके हवाले कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप