Breaking News in Hindi

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व माना गया है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया पड़ती है. धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन शादी, सगाई, गृह प्रवेश और मुंडन समेत सभी प्रकार के मांगलिक कार्य बिना किसी मुहूर्त के किए जा सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत अक्षय तृतीया से ही हुई थी. इस दिन ही द्वापर युग का अंत हुआ था, जिसके बाज कलयुग का प्रारंभ भी अक्षय तृतीया से हुआ था. अक्षय तृतीया को युगादि तिथि के नाम से भी कहा जाता है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना अधिक मात्रा में खरीदते हैं. इस दिन सोने खरीदारी करना शुभ माना गया है. आइए जानते हैं इस दिन सोना खरीदने के पीछे का कारण और धार्मिक मान्यता.

कब है अक्षय तृतीया 2024? (Akshaya Tritiya 2024 date)

इस साल अक्षय तृतीया 10 मई 2024 दिन शुक्रवार को पड़ रही है. अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी होता है क्योंकि इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य बिना कोई मुहूर्त देखे किया जा सकता है.

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों शुभ है? (Why do people buy gold on Akshaya Tritiya)

अक्षय तृतीया पर सभी लोग अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सोना खरीदने से घर में धन-धान्य बना रहता है और सुख-समृद्धि आती है. इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करने से घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है.

इस दिन सोना खरीदने से आपको साल भर आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से धन, यश, वैभव और कीर्ति में वृद्धि होती है. अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के साथ कुबेर भगवान की पूजा की जाती है, क्योंकि अक्षय तृतीया के दिन ही कुबेर भगवान को खजाना मिला था.

अक्षय तृतीया महत्व (Akshaya Tritiya Significance)

अक्षय तृतीया संस्कृत शब्द है जिसका मतलब का क्षय या नाश न होना. ऐसी चीजे जो कभी खत्म नहीं होती. मान्यता है कि अगर आप काफी समय से किसी शुभ काम के लिए मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं तो अक्षय तृतीया का दिन आप वो शुभ काम कर सकते हैं. इस दिन सोने के आभूषण खरीदना काफी शुभ माना गया है और कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त है और साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव का वास होता है.

सवाल- क्या अक्षय तृतीया पर चावल खरीद सकते हैं?

जवाब- अगर आप अक्षय तृतीया के लिए सोना खरीदने में असमर्थ हैं तो इस शुभ दिन पर फलियां, चावल, गेहूं का आटा और विशेष रूप से घी खरीद सकते हैं.

सवाल- अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से क्या होता है?

जवाब- अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है. कहते हैं कि इस दिन सोना खरीदने से घर में धन लाभ होता है कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

सवाल- अक्षय तृतीया पर क्या लेना शुभ होता है?

जवाब- अक्षय तृतीया के दिन सोने और चांदी के अभूषण खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इससे पूरे साल घर में सुख और समृद्धि आती है.

सवाल- अक्षय तृतीया पर क्या क्या खरीदें?

जवाब- अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, मिट्टी का घड़ा, पीतल या तांबे के बर्तन, धातु के बर्तन आदि खरीना चाहिए.

सवाल- अक्षय तृतीया पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?

जवाब- अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी प्लास्टिक, एल्युमिनियम या स्टील, लोहे आदि के बर्तन और सामान न खरीदें. ऐसा करने पर राहु का प्रभाव हावी हो जाता है और घर में दरिद्रता आ सकती है.

सवाल- अक्षय तृतीया पर किस देवता की पूजा करनी चाहिए?

जवाब- अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धनपति कुबेर की पूजा करते हैं. अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जन्मदिन माना जाता है.

सवाल- क्या अक्षय तृतीया 2024 शादी के लिए अच्छा है?

जवाब- अक्षय तृतीया के दिन विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है. इस दिन शादी, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं.

सवाल- क्या 2024 में गृह प्रवेश के लिए अक्षय तृतीया अच्छी है?

जवाब- गृह प्रवेश पूजा करने के लिए अक्षय तृतीया को बहुत भाग्यशाली दिन माना जाता है . इस दिन नया घर खरीदने से परिवार बुरी आत्माओं से बचा रहता है और घर को अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि मिलती है.

सवाल- अक्षय तृतीया के दिन कौन सा दान करना चाहिए?

जवाब- अक्षय तृतीया के दिन पंखा, जल भरा घड़े का पानी, तरबूज, कोहड़ा और आम का दान जरूर करना चाहिए. इसके अलावा अक्षय तृतीया पर गुप्त दान का विशेष महत्व है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास