Breaking News in Hindi

अक्षय बम द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेसी जगह-जगह जाकर कर रहे नोटा को वोट देने की अपील…

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होने जा रही है जिसमें मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में मतदान होगा। इसके साथ ही बात करें इंदौर की तो इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लेकर बीजेपी में शामिल हो गए और इंदौर में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं है। जिससे कांग्रेस हताश है इसी कड़ी में कांग्रेस ने नोटा के पक्ष में अभियान शुरू किया है।

आपको बता दें इंदौर शहर में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी अब आधिकारिक रूप से मैदान में नहीं है वहीं कांग्रेस ने किसी भी निर्दलीय को भी सपोर्ट नहीं दिया है। अक्षय कांति बम द्वारा नामांकन वापस लेकर भाजपा ज्वाइन करने के बाद से कांग्रेस नोटा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने इंदौर में मुहिम शुरू की है कांग्रेसी जगह-जगह जाकर नोटा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि यह कांग्रेस की लड़ाई नहीं है यह भाजपा और जनता की लड़ाई है।

जिस तरीके से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस के प्रत्याशियों का अपहरण कर रही है मैंने कई माफिया देखे लेकिन इस तरीके के माफिया भाजपा में पहली बार देखने को मिले हैं। इसीलिए इंदौर की जनता किसी पार्टी को वोट नहीं करेगी वह नोटा को वोट देगी और कांग्रेस हर क्षेत्र में जाकर उनसे अपील करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...