Breaking News in Hindi

अखिलेश के तीन यार आजम, अतीक और मुख्तार, केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को बताया गुंडो की फैक्ट्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को लेकर जम कर निशाना साधा। उन्होंने सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश के तीन यार आजम, अतीक और मुख्तार।

इस दौरान आगे उन्होंने कहा है कि सपा गुंडों माफियाओं को पैदा करने की फैक्ट्री थी, एक नारा था जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमे बैठा गुंडा। अतीक, मुख्तार और आजम की यारी में सपा खत्म हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अखिलेश यादव का भ्रष्टाचारियों और अपराधियों से पुराना नाता रहा है।

वहीं, चुनाव के मुद्दों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी के साथ जनता चुनाव लड़ रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि बीजेपी 370 और गठबंधन 400 से ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेगी। जिन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ठुकराया जनता उन्हें ठुकरा देगी। सपा बहादुर अखिलेश यादव ने विधायकों को राम मंदिर जाने से रोका। अखिलेश यादव के निर्णय से सपा विधायकों ने अन्तरात्मा की आवाज पर बीजेपी को वोट किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...