Breaking News in Hindi

अखिलेश ने चुन-चुनकर स्पीकर को दी नसीहत, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले भाषण में क्या कहा?

18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है. सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ओम बिरला को सदन का अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद लोकसभा के सदस्यों ने ओम बिरला को शुभकामना संदेश दिया. पीएम मोदी के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष को बधाई दी. बतौर नेता विपक्ष राहुल गांधी का सदन में ये पहला संबोधन था.

राहुल गांधी ने कहा, आप (ओम बिरला) दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं. मैं पूरे विपक्ष और इंडिया गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता हूं. यह सदन आवाज का प्रतिनिधित्व करता है. भारत के लोगों की और आप उस आवाज के अंतिम मध्यस्थ हैं.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और इस बार विपक्ष पिछली बार की तुलना में ज्यादा लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व कर रहा है. हम आपका सहयोग करेंगे. हम चाहेंगे कि सदन लगातार अच्छे से चले. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि सदन में विपक्ष की आवाज को उठाने दिया जाए.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

वहीं, अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर को नसीहत देते नजर आए. उन्होंने कहा कि इस पद से बहुत सारी गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं और हम यही मानते हैं कि बिना भेदभाव के सदन आगे बढ़ेगा. अध्यक्ष के रूप में आप हर सांसद और दल को बराबरी का मौका देंगे. हमारी अपेक्षा है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज दबाई न जाए.

अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यों के निष्कासन से सदन की गरिमा को ठेस न पहुंचे. अखिलेश ने कहा कि हम सबकी आपसे अपेक्षा है कि दोबारा से निष्कासन जैसी कार्रवाई से सदन की गरिमा को ठेस न पहुंचे. आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है सत्तापक्ष पर भी रहे. अध्यक्ष महोदय आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो. हम आपके हर न्यायसंगत फैसले के साथ हैं. मैं नए सदन में पहली बार आया हूं तो मुझे लगा कि हमारे स्पीकर की कुर्सी बहुत ऊंची है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...