Breaking News in Hindi

अखिल भारर्तीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी कि‍डनी ट्रांसप्लांट की मिलेगी सुविधा

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) भोपाल में कार्डियोलाजिस्ट के आने के बाद हृदय और किडनी के रोगियों को राहत मिली है। कार्डियोलाजिस्ट आने के बाद एम्स के ट्रांसप्लांट यूनिट को भी मंजूरी मिल गई है। एम्स में राज्य सरकार की ट्रांसप्लांट कमेटी ने इस ट्रांसप्लांट यूनिट का निरीक्षण पूरा कर लिया है। पूर्व में कमेटी ने जिन सुधारों के लिए कहा था, उसे पूरा कर लिया है। इस दौरान कमेटी ने कार्डियोलाजिस्ट की नियुक्ति सहित अन्य कमियों दूर हो जाने पर संतुष्टि जाहिर की है। अब एम्स में इस साल के अंत तक किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल, आर्गन ट्रांसप्लांट सहित किसी भी मेजर आपरेशन में कार्डियोलाजिस्ट सबसे महत्वपूर्ण होता है। आपरेशन के पहले मरीज के हृदय की स्थिति की जांच की जाती है। वहीं आपरेशन के दौरान अचानक हृदय पर असर हो सकता है, ऐसे में हृदय की निगरानी भी जरूरी होती है। एम्स प्रबंधन के अनुसार, किडनी के बाद हार्ट ट्रांसप्लांट यूनिट की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव कमेटी को भेजा गया है। प्रबंधन का कहना है कि लिवर, फेफड़े और बोन मैरो ट्रांसप्लाट की सुविधा भी शुरू करने की योजना है। इसके लिए संस्थान के पास आर्टिफिशियल हार्ट लग्स मशीन से लेकर अन्य उपकरण मौजूद है।

मप्र में ट्रांसप्लांट की स्थिति

– हर साल लिवर ट्रांसप्लांट 10 से 15

– हर साल किडनी ट्रांसप्लाट 50 से 60

– हर साल कार्निया ट्रांसप्लांट 100 से 150

कमेटी की साल पर यह किया काम

– कार्डियोलाजिस्ट की नियुक्ति ।

– 24 घंटे आईसीयू सपोर्ट व्यवस्थित ब्लड बैंक की शुरुआत।

– ट्रासप्लांट के लिए जरूरी आपरेशन थियेटर।

इनका कहना है

एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई है। इस चिकित्सा सुविधा का प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा। एम्सको सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में तैयार करने की दिशा में कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

डा. अजय सिंह, निदेशक, एम्स, भोपाल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....