Breaking News in Hindi

अगले चक्‍के का पट्टा टूटने से बस हुई अनियंत्रित, नाली में जा घुसी

जबलपुर। जबलपुर में मंगलवार की देर रात हादसा हो गया। यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई। बेलखाडू के पास हादसा बताया जाता है। जहां यात्री बस दमोह से होकर जबलपुर आ रही थी। हादसे के दौरान बेलखाडू के नजदीक बस का एक चक्का गड्ढे में चला गया। जिससे बस के अगले चक्का का पट्टा टूट गया और बस अनियंत्रित होकर सीधे नाली में घुस गई।

हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार जबलपुर आ रहे थे। गनीमत रही हादसे के दौरान किसी भी यात्रियों को गंभीर चोटे नहीं आई है। जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई थी। बताया जा रहा है एसी बस, श्री जैन बस ट्रेवल्स की थी।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की तुरंत सूचना के बाद बेलखाडू चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित थे। लिहाजा यात्रियों को दूसरी बस से जबलपुर की ओर रवाना कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....