Breaking News in Hindi

अगले 2 दिन दिल्ली में कोल्ड डे की चेतावनी, उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और इसका असर समूचे उत्तर भारत समेत मैदानी राज्यों में दिखाई दे रहा है। ताजा खबर यह है कि दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी का अनुमान लगाया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पूर्व उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और उत्तर-पश्चिम राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

इसी तरह आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और बिहार के कई स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

देश के उत्तरी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 जनवरी तक सुबह के समय घने कोहरे जैसी स्थिति जारी रहने की आशंका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...