Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

जमीन पर लेटा मोहित, पीठ सहलाता साथी… क्या लॉकअप में ही तबीयत बिगड़ी? पुलिस लॉकअप का Video आया सामने

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के चिनहट थाने में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. युवक की मौत पर घरवालों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. लेकिन, पुलिस पिटाई से इनकार कर रही है. इस बीच, पुलिस लॉकअप का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि युवक असहज स्थिति में जमीन पर लेटा पड़ा है. लॉकअप में मौजूद एक कैदी उसकी पीठ पर थपकी देते हुए उसे सहज करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या लॉकअप में ही युवक की तबीयत बिगड़ी थी?

यह पूरा मामला चिनहट थाने से जुड़ा है. मृतक युवक का नाम मोहित पांडेय है. युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था. पीड़ित परिवार की तहरीर पर इंस्पेक्टर समेत 4 पर दर्ज हुआ है. चिनहट थाने के लॉकअप का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि मोहित पांडेय लॉकअप में जमीन पर लेटा है. उसी लॉकअप में बंद एक युवक उसका पीठ सहलाता नजर आता है. वहीं, दूसरा युवक लॉकअप के गेट पर किसी से मदद मांगता दिखता है. पहली नजर में सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि लॉकअप में मोहित असहज स्थिति में था.

आइए जानते हैं पूरा मामला?

शुक्रवार को पुलिस ने मोहित और उसके भाई शोभाराम को हिरासत में लिया था. इसकी वजह बच्चों का झगड़ा था. पुलिस के मुताबिक, जब मोहित को शनिवार को कोर्ट ले जाया जा रहा था, तभी उसकी तबीयत खराब हो गई. उसे तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मोहित की मौत को लेकर पुलिस की थ्योरी घरवालों को हजम नहीं हो रही है. मोहित के चाचा के मुताबिक, एक नेता के इशारे पर मोहित की पुलिस कस्टडी में इतनी पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई. उसे रात भर लॉकअप में बंद करके पुलिस ने पीटा.

मृतक की मां तपेश्वरी देवी ने एडीसीपी से इस मामले में शिकायत भी की है. इस शिकायत में जिक्र है कि मोहित और आदेश नाम के युवक को पुलिस शुक्रवार को थाने लाई थी. जब इसकी सूचना मोहित के भाई शोभाराम को हुई तो पुलिस ने उसे भी लॉकअप में बंद कर दिया. आरोप लगाया कि शोभाराम नशे में है. वहीं, जिस पक्ष से विवाद हुआ था, पुलिस ने उन लोगों को छोड़ दिया. इस दौरान रात भर पुलिस ने मोहित को पीटा. मां का आरोप है कि उसके बेटे की पुलिस कस्टडी में हत्या हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.