Breaking News in Hindi

अजा वर्ग की सरपंच को दबंगों ने सरेराह जूतों से पीटा जातिसूचक गालियां देकर बेइज्जत किया

शिवपुरी। कोलारस जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी की अजा वर्ग की महिला सरपंच ने गांव के दबंगों की बात मानने से मना कर दिया तो दबंगों ने कीचड़ में पटककर सरेराह जूते-चप्पलों से पीट दिया।

पूरे गांव के सामने जातिसूचक गालियां देकर बेइज्जत किया। संबंधित तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष जादौन का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ मारपीट सहित एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम ग्राम पंचायत पहाड़ी की सरपंच गीता जाटव का बड़ा बेटा गोपाल जाटव किसी काम से खरई गया था। वहां उसे धर्मवीर मिल गया जिस पर धर्मवीर ने उससे कहा कि मेरे कागज पर सरपंच के साइन करवा दे।

गोपाल ने जब उससे पूछा कि किस कागज पर साइन करवाना है तो धर्मवीर ने उससे कहा कि मैं तो आदमी मारने जा रहा हूं, तुझे साइन करवाने पड़ेंगे। उसने मना कर दिया तो धर्मवीर ने गोपाल के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद गोपाल ने गांव पहुंचकर मां गीता जाटव को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।

गीता जब धर्मवीर यादव के दुस्साहस की शिकायत करने के लिए उसके घर जा रही थी तो रास्ते में उसे धर्मवीर यादव, रामवीर यादव व मुलायम यादव ने घेर लिया। तीनों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि तुझे सरपंच हमने बनवाया है तो सरपंची हम ही करेंगे।

जब गीता ने उनका रबर स्टांप बनने से इंकार कर दिया तो तीनों ने उसे सरेराह कीचड़ पटक-पटक कर जूते-चप्पलों से पीटा। सरपंच गीता का कहना है कि धर्मवीर साल भर से लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है कि उसे सरपंची उसके कहे अनुसार ही करनी पड़ेगी।

मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौच, जान से मारने की धमकी देने सहित एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप