Breaking News in Hindi

अज्ञात व्यक्तियों ने पति के हाथ-पैर बांध पत्नी व बच्चों के ऊपर डाला गर्म तेल

टीकमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के हीरापुरा गांव में रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने पति के हाथ पैर बांध दिए। उसके बाद दूसरे कमरे में सो रही पत्नी व दोनों बच्चे के ऊपर चेहरे पर गर्म तेल डाल कर भाग गए। वह घायल हो गई। उसकी आवाज सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी भेजा।

बंदना पति महेश अहिरवार 23 साल निवासी हीरापुरा ने बताया कि ग्राम हीरापुरा की रहने वाली हूं। मेरे दो बच्चे हैं, जिनका नाम कृष्णा और कृष्णकांत है। वह रात में कमरे में सो रही थी। रात्रि लगभग 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मेरे चेहरे के ऊपर गर्म तेल डाल कर भाग गए।

पति के हाथ-पैर रस्सी से बांधे

मैंने आवाज लगाई तो मोहल्ले के सविता, मक्खन, नारायण, कल्लू अहिरवार और अन्य लोग आ गए। बगल के कमरे में मेरे पति के हाथ पैर बंधे मिले, उनके मुंह में कपड़ा, आंख पर कपड़े की पट्टी बंधी थी। बगल के कमरे में जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्तियों ने हीटर जलाकर जग में तेल गर्म किया था।

गर्म तेल डालने से पड़ गए फफोले

मेरे पति ने बताया कि मैं रात्रि में पेशाब करने बाहर निकला तो दो व्यक्तियों ने मेरे हाथ पैर पकड़ लिए और मेरी आंख बंद करके दूसरे कमरे में बांधकर डाल दिए थे। तेल गर्म डालने से चेहरा, कंधे, दोनों कलाई में, पीठ में जलकर फफोले आ गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप