Breaking News in Hindi

अटल स्मारक को लेकर जल्द आयेगी भोपाल से टीम

ग्वालियर। कैसे थे हमारे अटलजी,देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में प्रस्तावित भव्य अटल स्मारक का प्रोजेक्ट अब जल्द शुरू होगा। इसके लिए जल्द भोपाल से टीम आयेगी.यह प्रोजेक्ट 250 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है जिसको लेकर भोपाल से संकेत मिले हैं। जिला प्रशासन को इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे पहले 20 करोड़ रूपए की किश्त जारी की जा रही है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह काे भोपाल से इसकाे लेकर जानकारी भेज दी गई है। प्रोजेक्ट पर संस्कृति विभाग की टीम काम करेगी जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अटल स्मारक को लेकर हाल ही में जमीन का आवंटन प्रशासन की ओर से किया गया था जोकि सिरोल पहाड़ी पर है। अटलजी की स्मृति में इस प्रोजेक्ट में उनसे जुड़ी हर चीज शामिल की जाएगी।

यहां यह बता दें कि स्व. अटलजी की याद में भव्य अटल स्मारक की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपचुनाव के दौरान ग्वालियर में ही की थी। स्मारक में अटलजी से जुड़ी हर स्मृति को शामिल किया जाएगा। इसमें अटलजी की प्रतिमा, पार्क, गैलरी, लाइब्रेरी और संग्रहालय भी रहेगा। बीच में कोरोना संक्रमण फैलने के कारण अटल स्मारक की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। इसके बाद संस्कृति विभाग की टीम ने यहां ग्वालियर प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर ग्वालियर में आठ स्थान देखे थे, इसमें रमौआ डैम स्थल भी दूसरे नंबर पर था। पहले नंबर पर सिरोल पहाड़ी के स्थान को देखा गया, जिसे फाइनल किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान यहां सिरोल पहाड़ी पर भ्रमण भी रखा गया था। यह बता दें कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म ग्वालियर के शिंदे की छावनी क्षेत्र के कमल सिंह का बाग स्थित निवास पर 25 दिसंबर 1925 को हुआ था। ग्वालियर के गोरखी स्कूल में अटलजी पढ़े और ग्वालियर के ही महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालिय से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...