Breaking News in Hindi

हिंदू युवक को मुस्लिम युवती से हुआ प्यार, लड़की के परिजनों ने घर बुलाकर करा दिया खतना!

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी हिंदू युवक को नोएडा की सहकर्मी मुस्लिम युवती से प्यार करना महंगा पड़ गया। मुस्लिम युवती के परिजनों ने हिंदू युवक को गुलावठी से नोएडा बुलवाया। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश  किया और फिर एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर उसका खतना करा दिया। 3 दिन तक  प्रेमिका और खतने के दौरान प्रेमी को बंधक बनाकर रखने  का आरोप है। बंधन मुक्त होकर बुलंदशहर पहुंचे पीड़ित युवक व युवती ने पुलिस से न्याय और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि एसएसपी ने बताया कि मामला ग्रेटर नोएडा का है,  प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा की एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता है युवक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र का एक युवक नोएडा की एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता है। युवक ने एसएसपी को बताया कि ग्रेटर नोएडा की गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाली मुस्लिम लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने की ठानी। प्रेमिका के परिजनो ने हिंदू युवक से शादी करने का विरोध किया। प्रेमिका ने अपने परिजनों के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। जिसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमिका से फोन करा कर प्रेमी युवक को बात करने के लिए ग्रेटर नोएडा बुलाया।

लड़की के परिजनों ने युवक को घर बुलाया और फिर करा दिया खतना
युवक ने बताया कि 21 जुलाई को मुस्लिम लड़की के परिजनों ने प्रेमिका से फोन कराकर घर बुलाया और वहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला उसे बेहोश कर दिया और प्रेमिका को बंधक बना लिया और फिर उसे पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर खतना करा दिया। 3 दिन तक जबरन हॉस्पिटल में रखा गया लेकिन जब इसकी जानकारी प्रेमिका को लगी तो प्रेमिका ने प्रेमी के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी और ग्रेटर नोएडा पहुंचकर प्रेमी युवक के परिजन प्रेमी युवक को अपने साथ ले आए। युवती ने बताया कि वह युवक से ही प्रेम विवाह करेगी, इसीलिए वह भी साथ चली आई।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा है पीड़ित युवक
पीड़ित प्रेमी युवक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह दर दर भटक रहा है। पहले वह ग्रेटर नोएडा के फेस 2 थाने गया। वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि उसे थाने से भगा दिया। उसके बाद गुलावठी थाने पहुंचा वहां भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।  गुलावठी पुलिस ने उसे मामला ग्रेटर नोएडा का बताकर टरका दिया गया। जिसके बाद पीड़ित युवक ने मगंलवार को बुलंदशहर के पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी श्लोक कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी।

प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही: एसएसपी श्लोक कुमार
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल ग्रेटर नोएडा का है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित युवक ने बताया कि मामले को लेकर मानव अधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और यूपी के डीजीपी को भी प्रार्थना पत्र भेजा है। खतना कराने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए युवक और युवती ने शादी कराने की गुहार भी लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....