Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना जन आवास योजना को भी शिवराज कैबिनेट की मंजूरी

भोपाल। मप्र में मुख्यमंत्री लाडली बहना होगा जन आवास योजना का नाम। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को दी गई मंजूरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह गए व्यक्तियों को आवास दिए जाएंगे।

माब लिंचिंग के शिकार लोगों को मिलेगा मुआवजा

मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में माब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना 2023 को भी स्वीकृति दी गई। इसमें पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों की भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान, भाषा, खान-पान, राजनीतिक संबद्धता अथवा अन्य किसी आधार पर क्षति पहुंच जाती है तो आर्थिक सहायता दी जाएगी। जीवन हानि होने पर पीड़ित के आश्रित को न्यूनतम पांच लाख और अधिकतम 10 लाख रुपए प्रतिकार का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित को अधिकतम 10 लाख, दुष्कर्म के मामले में सात लाख, शरीर के किसी की हानि से स्थाई निशक्तता होने पर अधिकतम पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

बैकलाग पदों पर भर्ती के लिए समयसीमा बढ़ाई

बैठक में बैकलाग पद ऑन के लिए विशेष भर्ती अभियान की अवधि जून 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर भोपाल को शैक्षणिक प्रयोजन के लिए ग्राम बरखेड़ा बोधन में 12 हेक्टेयर भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी गई। वहीं, भोपाल के 109 बिस्तरीय सिविल अस्पताल कैलाश नाथ काटजू का 300 बिस्तर के मातृ एवं शिशु विशेषज्ञ वाले सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि के निर्णय का अनुसमर्थन करने के साथ शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने वर्तमान में मिल रहे समयमान व चयन वेतनमान में वृद्धि करने का निर्णय भी लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.