Breaking News in Hindi

अफगानिस्तान में फिर आया भूकंंप रिक्टर स्केल पर 5.2 की तीव्रता

अफगानिस्तान में शाम 5.53 मिनट पर फिर एक भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 आंकी गई है। इसका केन्द्र फैजाबाद से 19 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में था। इससे पहले शनिवार को भी अफगानिस्तान के हिन्दुकुश क्षेत्र में आए भूकंप के झटके राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक ये भूकंप 9.31 मिनट पर अफगानिस्तान के हिन्दुकुश इलाके में आया था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। इस भूकंप के झटके पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में ज्यादा महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में अक्षांश पर 36.38 डिग्री उत्तर और देशांतर पर 70.77 डिग्री पूर्व में स्थित था।

भूकंप का सक्रिय क्षेत्र

भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ाती हैं या एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर होती जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है। इसी वजह से भूकंप आते हैं। अफगानिस्तान एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं, जिस वजह से यह भूकंपीय गतिविधियों के प्रति संवेदनशील है। हिन्दुकुश का इलाका भूकंपीय रूप से दुनिया का दूसरा सबसे सक्रिय क्षेत्र माना जाता है। इस वजह से यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...