Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कालीचरण महाराज का इंदौर में विवादित बयान लव जिहाद में फंसी युवतियों को पिलाएं सुअर के दांत का पानी

इंदौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज सोमवार को इंदौर में एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने इस बार लव जिहाद में फंसी युवतियों के लिए टोटका बताया है।

सोमवार को इंदौर में एक कार्यक्रम के लिए आए कालीचरण महाराज ने लव जिहाद में फंसी युवतियों और महिलाओं को वापस लाने के लिए अनोखा नुस्खा बताया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान लव जिहाद को रोकने के उपाय पर कालीचरण महाराज ने सुअर के दांत को पानी में डूबोकर लव जिहाद की शिकार महिलाओं और युवतियों को पिलाने की अजीब सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि लव जिहाद में फंसी महिलाओं व युवतियों के सबसे पर धागे-ताबिज आदि हटा देना चाहिए। इसके बाद उन्हें सुअर के दांत का पानी पिलाने से पीड़िता महिला पर किए गए टोने टोटके का असर ख़त्म होता है। साथ ही उन्होंने लव जिहाद के ख़िलाफ़ काम कर रहे बचाव कार्यकर्ताओं और महिला पुलिसकर्मियों को अपने पास सुअर का दांत रखने की सलाह भी दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.