Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अब कंप्यूटर बाबा मांगेंगे वोट, कांग्रेस के इस प्रत्याशी के समर्थन में उतरा संत समाज

 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम दिन बाकि है। इससे पहले प्रचार चरम पर है। पार्टियों के दिग्गज चुनामी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक रहें है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस में धर्म का तड़का लगने जा रहा है। दरअसल भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थन में संत समाज उतर गया है। चुनावी साल में एक बार फिर कंप्यूटर बाबा सक्रिय हो गए है।

कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा का समर्थन करने की बात कही है। कंप्यूटर बाबा दक्षिण पश्चिम में पीसी शर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस मामले में संतों ने पीसी शर्मा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने कहा कि बीजेपी सनातन के नाम पर छल कर रही है। कांग्रेस गौ, नर्मदा और सनातन की रक्षा करने वाली पार्टी है। पीसी शर्मा सभी धार्मिक आयोजनों में बढ़चकर हिस्सा लेने वाले व्यक्ति है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.