Breaking News in Hindi

अब कटोराताल पर ही सरेराह सफाईकर्मी को मारे चाकू

ग्वालियर (नप्र)। शहर की सुरक्षा व्यवस्था अब भगवान भरोसे है। 16 घंटे पहले शनिवार रात 12 बजे जिस कटोराताल पर गुंडों ने सरेराह छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी, उसी क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन सफाईकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। उसके पेट व सीने में गंभीर चोट है। पुलिस ने छात्र की हत्या के तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। इनके साथी फरार हैं।

रविवार को हुई वारदात में पुलिस के हाथ खाली हैं। सफाईकर्मी के आरोपितों को पकड़ने पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिसमें बदमाश बाइक पर नजर आ रहे हैं। ओफो की बगिया निवासी मनीष करोसिया पुत्र मुकेश करोसिया (20) जयारोग्य अस्पताल के आइसीयू में सफाईकर्मी है। दोपहर 2.30 बजे वह ड्यूटी से दोस्त के साथ पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान थीम रोड से ओफो की बगिया की तरफ मोड़ पर मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो गुंडे आए। लगभग चार बजे इनसे उसकी कहासुनी हुई। गुंडों ने मारपीट करते हुए सफाईकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू पेट और सीने में लगे। लहूलुहान सफाईकर्मी कुछ दूर दौड़ा फिर गिर पड़ा। यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। झांसी रोड थाना पुलिस ने मनीष को जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। उसकी हालत गंभीर है।

रास्ते में साथी के साथ पी शराब

झांसी रोड थाना प्रभारी रशीद खान ने बताया सफाईकर्मी ने रास्ते में किसी साथी के साथ शराब भी पी है। वह ड्यूटी खत्म कर करीब 2:30 बजे निकला, लेकिन यह घटना करीब चार बजे की है। इस बीच में उसने शराब पी थी।

आरोपितों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जयारोग्य अस्पताल के सफाईकर्मी को चाकू मारा गया है। आरोपितों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच और थाने की टीम लगाई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऋषिकेष मीणा, एएसपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...