Breaking News in Hindi

अब चुप रहना नामुमकिन… राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर बोली कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी करते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी सुनकर अब चुप रहना नामुमकिन है. मुझे भाजपाइयों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, क्योंकि इनका इतिहास बहुत घृणित है और इनसे सावधान रहना चाहिए.

भाजपा नेता तरविंदर सिंह ने 11 सितंबर को एक बयान दिया था. उसमें उन्होंने कहा था कि राहुल का हाल उसकी दादी जैसा होगा. इसके बाद फिर 15 सितंबर को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल को देश का नंबर-1 आतंकी बताया था. इतना ही नहीं इसके अगले दिन शिंदे गुट वाली शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा था कि जो राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे.

भाजपा पर जमकर बोला हमला

इन बयानों के बाद से कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है. इससे पहले पवन खेड़ा ने भी ऐसे नेताओं के खिलाफ आपत्ति जताई , उन्होंने कहा था कि भाजपा नेता विपक्ष के नेताओं को धमकी दे रहे हैं. अब सुप्रिया श्रीनेत ने एक बार फिर से राहुल को धमकी देने वाले मामले में आवाज उठाई है.

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि मुझे भाजपा पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, इसलिए अब वक्त है कि इनका डटकर सामना किया जाए. इसके साथ ही उन्होंंने कहा कि ये वही हैं जिनकी RSS ने महात्मा की हत्या करवाई थी. ये लोग देश में नफरत की आग लगाने की कोशिश में दिन-रात लगे रहते हैं. ये महात्मा का पुतला बनाकर उन पर गोली चलाते हैं.

हिंसा और दंगे भड़काने का लगाया आरोप

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कमाल की बात तो ये है कि ऐसे लोगों को नरेंद्र मोदी की खामोश सहमति प्राप्त है. और हो भी क्यों ना? आखिर नरेन्द्र मोदी भी उसी RSS की ही पाठशाला से ही निकले हैं. हर पल ये अपराधियों का झुंड इसी फिराक में लगा रहता है कि कैसे दो समुदायों को भड़काएं और उनमें हिंसा-दंगा शुरू कराएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप