Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे. जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. बता दें, राहुल गांधी रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव मैदान में खड़े हैं. रायबरेली में रैली को संबोधित करते हुए शादी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि अब शादी जल्दी करनी पड़ेगी.

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा. दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे. राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बिमा का पैसा देना तीसरा काम होगा.

राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली से 100 साल पुराना रिश्ता है और यहां आकर बहुत खुशी हो रही है. राहुल गांधी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैंने एक वीडियो में कहा था की मेरी दो माता है, एक इंद्रा जी और एक सोनिया जी. ये बात मेरी मां को अच्छी नहीं लगी और बोली की तुम्हरी दो माता कैसे हो सकती है. मैंने माता जी से कहा की इंद्रा जी ने मेरी रक्षा की मुझे रास्ता दिखाया और आपने भी इसलिए मेरी दो माता है. राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली मेरी दोनों माताओं की क्रम भूमि है, इसीलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं.

बीजेपी पर किया हमला

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे. संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी. आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी. राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है.

किसान और गरीबों की लड़ाई

राहुल गांधी ने किसानो की बात करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसानों और गरीबों की रक्षा करने की है. जनता से वादा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी करोड़ो लखपति बनाएगी. हिंदुस्तान की करोड़ो महिलाओं के अकाउंट में लाखों रुपए आएंगे. हर महीना महिलाओं के अकाउंट मे पैसे आयंगे. युवाओं से वादा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि युवाएओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां 15 अगस्त तक दी जाएंगी.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार ठेकेदारी प्रथा को बंद करने जा रही है. पेंशन के साथ नौकरी मिलेगी. राहुल गांधी ने कहा कि जून में हमारी सरकार आएगी और करोड़ों युवाओं को एक नया अधिकार देंगे, जिसके तहत एक साल की पक्की नौकरी का अधिकार दिया जाएगा.

शादी के सवाल पर क्या कहा

राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है. जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो. जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.