Breaking News in Hindi

अब बार में भी मिलेगी महुआ दारू, घर में भी रख सकेंगे 4 बोतल, सरकार ने नई आबकारी नीति में किया प्रावधान

भोपाल: मदिरा प्रेमियों को मध्यप्रदेश सरकार की मोहन यादव सरकार जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने वाली है। सरकार के इस फैसले को सुनते ही शराब प्रेमी खुशी से झूमने लगेंगे। जी हां अब होटल बार में भी हेरिटेज मदिरा का लाभ ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में ये प्रावधान करने जा रही है। इतना ही नहीं अब घरों में भी लोग हेरिटेज मदिरा राख सकेंगे। तो है न शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी?

 मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार जल्द ही पूरे प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू करने वाली है। बताया जा रहा है कि नई आबकारी नीति में शराब प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े प्रावधान किए गए हैं। नई आबकारी नीति के तहत अब होटल बार में हेरिटेज मदिरा रखना अनिवार्य होगा। साथ ही बार के मेन्यू में भी हेरिटेज मदिरा का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।

वहीं, नई आबकारी नीति के तहत लोग अपने घरों में भी हेरिटेज मदिरा रख सकेंगे। सरकार ने अब घर में रखने के लिए 4 बोतल तक की छूट दी है। बता दें कि इससे पहले घरों में महुआ दारू रखना प्रतिबंधित था।

बता दें कि जनजातीय समुदाय द्वारा बनाई जाने वाली महुआ के फूल से मदिरा की अपनी अलग पहचान है। इसकी उपलब्धता सीमित है। अभी उत्पादन सीमित हो रहा है पर नई इकाइयां आगे आ रही हैं। अभी डिंडोरी और आलीराजपुर में दो स्वयं सहायता समूहों को उत्पादन के लिए छूट दी गई है। हेरिटेज मदिरा पर सरकार कोई शुल्क नहीं लेती है।

होता है हेरिटेज मदिरा?

अगर कोई आपसे पूछे कि भारत की हेरिटेज लीकर कौन सी है, तो आप संभवत: काजू फेनी या ताड़ी का नाम लेंगे। लेकिन आपका अनुमान गलत है। वो नाम महुआ (Mahua) है, जिसे मध्य भारत में देसी शराब का एक लोकप्रिय ब्रांड माना जाता है। महुआ फूलों से बनी डिस्टिल्ड ड्रिंक है, जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित वनांचल के आदिवासियों द्वारा सदियों से बनाई जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....