Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अब भारत को मिली इजरायल जैसे हमले की धमकी, आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने एक नया वीडियो किया जारी

नई दिल्ली। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत सरकार और पंजाब CM भगवंत मान को ललकारा है। पन्नू ने एक नया वीडियो जारी करते हुए खुली धमकी दी है कि भारत में वैसे ही हमले करना चाहता है जैसे इजरायल पर किया गया है । पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानते हुए आतंकी ने धमकी दी है कि पंजाब सरकार सतर्क हो जाए जाए वरना हम उनका भी वही हाल करेंगे जो इजराइल का हो रहा है । 40 सेकंड के इस वीडियो में पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगलते दिख रहा है।

आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इससे पूर्व भी भारत और पाकिस्तान के बीच में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर भी धमकी दी थी । पहले भी इस तरह से एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उसने कहा है 14 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान के बीच हो रहे वर्ल्ड कप के मैच के दौरान गुजरात की अहमदाबाद स्थित स्टेडियम में मैच के दिन खालिस्तान झंडों का सैलाब आएगा । हालांकि अहमदाबाद पुलिस ने पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । क्योंकि वह पहले से ही यह धमकी दे चुका है मालूम हो कि पन्नू ने कहा है कि इसराइल पर आज फिलिस्तीन का हमला हो रहा है पन्नू मानना है कि भारत ने पंजाब पर अपना कब्जा कर रखा हैं, इसके लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार है उन्होंने कहा सिख फॉर जस्टिस वोटिंग में विश्वास रखता है आप भी वोट पर भरोसा रखें पंजाब के अलग होने का दिन करीब आ गया है, वोटिंग चाहते हैं या आपको गोली चाहिए पन्नू के इस वीडियो के बाद भारत सरकार अलर्ट हो गई है । एवं 14 अक्टूबर को स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर के कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं । गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की के खिलाफ एनआईए ने एक्शन पिछले माह लिया है एनआईए ने पंजाब में पन्नू की दो संपत्तियों को जब्त कर लिया है । एनआईए ने पन्नू की जो संपत्तियां पंजाब में जब्त की हैं उनमें अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में स्थित पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति और चंडीगढ़ के सेक्टर 15, सी स्थित उसका मकान शामिल हैं । ज़ब्ती का यह है कि अब पन्नू संपत्ति का अधिकार खत्म हो गया है और यह संपत्ति अब सरकार की है । इसके बाद से पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.