Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अब सितंबर में मप्र आएंगे राहुल गांधी सागर के कजलीवन में होगी खरगे की सभा

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मध्य प्रदेश का दौरा अब सितंबर महीने में संभावित है। कांग्रेस विंध्य, ग्वालियर-चंबल और मालवांचल में उनकी जनसभा के साथ उनका रोड शो कराने की तैयारी कर रही है। उधर, 22 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सागर आएंगे। खरगे की जनसभा के लिए नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कजलीवन मैदान का चयन किया गया है।

अब 22 अगस्‍त को सागर आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहले 13 अगस्त को सागर आने वाले थे, लेकिन यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। अब वे 22 अगस्त को आ रहे हैं। इसकी तैयारियों के लिए रविवार को सागर में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, मुकेश नायक ने सागर संभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कजलीवन मैदान पर होगी सभा

बैठक में सभा के लिए नरयावली विधानसभा में आने वाले कजलीवन मैदान का चयन किया गया। यह स्थान नरयावली विधानसभा में आने वाले बड़तूमा से लगभग 18 किलोमीटर दूर है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को संत रविदास मंदिर और स्मारक का भूमिपूजन किया था।

बुंदेलखंड क्षेत्र में खास फोकस का लक्ष्‍य

कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र में खास फोकस करेगी। इसके पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। वहीं, राहुल गांधी सितंबर से प्रदेश में चुनावी दौरों की शुरुआत करेंगे। उनका पहला कार्यक्रम विंध्य क्षेत्र में प्रस्तावित है। वे आठ अगस्त को शहडोल के ब्योहारी आने वाले थे लेकिन यह कार्यक्रम निरस्त हो गया था।

विंध्य क्षेत्र का चयन इसलिए

पार्टी ने विंध्य क्षेत्र का चयन इसलिए किया है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अंचल की 30 में से केवल सात विधानसभा सीटों से ही पार्टी प्रत्याशी जीत सके थे। यहां तक कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी अपनी परंपरागत चुरहट विधानसभा सीट हार गए थे।

मोदी और अमित शाह के कार्यक्रम हो चुके

वहीं, भाजपा भी इस क्षेत्र में अधिक सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहडोल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सतना में कार्यक्रम कर चुके हैं। विंध्य के बाद राहुल गांधी की सभा मालवांचल और ग्वालियर-चंबल में होगी। उनका रोड शो भी आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चुनाव अभियान समिति की अगले सप्ताह प्रस्तावित बैठक में विचार कर अंतिम रूप देने केंद्रीय संगठन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.