Breaking News in Hindi

अब 13 जनवरी तक नहीं बजेगी शहनाइयां, लाखों रहेंगे कुंवारे, सामने आई वजह

जैतो: आज 16 दिसम्बर को मलमास लग गया है।जो आगामी 13 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा जिस दौरान हिंदू शास्त्रों के मुताबिक कोई भी शुभ मंगलमय कार्य जैसे न‌ए गृह प्रवेश, भूमि पूजन, दुकान यक्षोपवीत ,मुंडन और विशेषकर सगाई व शादियां रचना वर्जित माना गया है जिससे अब 16 दिसम्बर से 13 जनवरी तक न होगी शादियां और न बजेंगी शहनाइयां।

करीब एक माह तक लाखों कुंवारों को अपनी शादियों का इंतजार करना पड़ेगा। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य स्व. पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालयलंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा के अनुसार भारत के सनातन धर्मों के लोग मलमास लगने से अपने बच्चों की शादियां नहीं करते हैं क्योंकि वह अपने बच्चों की शादियां शुभ मुहूर्त में ही रचना पसंद करते हैं। इस मास में सभी प्रकार के शुभ कार्य करना शास्त्रानुसार निषेध माना गया हैं।

क्या होता है मलमास ?
हिंदू पंचाग के अनुसार सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। ऐसे में दोनों चंद्र और सूर्य वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर आ जाता है, जो तीन वर्ष में 33 दिन यानि की लगभग एक महीने का हो जाता है। इसी एक अतिरिक्त महीने को मलमास कहा जाता है। इसी बढ़े हुए माह को अधिक मास या मलमास कहा जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन