Breaking News in Hindi

अमरवाड़ा में उपचुनाव, कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवार के नाम का ऐलान, इस नेता के नाम की चर्चा..

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव को लेकर भाजपा से प्रत्याशी कमलेश शाह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की मौजूदगी में अपना नामांकन भर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान तक नहीं किया है। बताया जा रहा है कि अमरवाड़ा विधानसभा सीट से नवीन मरकाम को पार्टी टिकट दे सकती है। कमलेश शाह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। नवीन मरकाम अभी जिला पंचायत के सदस्य हैं, मगर कांग्रेस उनको टिकट देती है तो उनका मुकाबला पूर्व विधायक कमलेश शाह से होगा।

कांग्रेस के पैनल में दिए गए हैं चार नाम 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पैनल में चार नाम दिए गए हैं। जिसमें नवीन मरकाम ,महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे और यदुनंदन भानु प्रताप शाह का नाम शामिल है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कल छिंदवाड़ा आएंगे।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी उतारा अपना प्रत्याशी

आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के बीच समीकरण बिगाड़ने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने देव रावन भलावी को टिकट दे दिया है, देव रावन पहले भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....