Breaking News in Hindi

अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर तक इन बॉलीवुड सितारों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर दी Best Wishes

इसरो ने 14 जुलाई को ‘चंद्रयान 3’ लॉन्च किया था। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में करीब 2 बजकर 35 मिनट पर ये लॉन्च किया गया। इसरो के इस मिशन के साथ ही दुनियाभर की नजर चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर टिकी हुई है। करीब 39 से 40 दिन के बाद अब ये चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हर भारतीय की यही कामना है कि चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक लैंडिंग करे। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी विक्रम लैंडर की लैंडिंग पर नजरें टिकाए हुए हैं। इतना ही नहीं, इन सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट में जताई है।

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आज घर के मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की। हमारे @isro के वैज्ञानिकों के अथक प्रयत्नों की मेहनत रंग लायें, उसके लिए पूजा की।सभी देशवासियों को advance में शुभकामनाएं एवं बधाई। जय महादेव। जय बजरंग बली। जय श्री राम। जय हिन्द।”

करीना कपूर

करीना कपूर खान ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, “ये भारत और इस देश में रहने वाले लोगों के लिए एक गर्व की बात है। हम सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बच्चों के साथ देखूंगी।”

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने भी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए कामना करते हुए लिखा, “कल शाम को जब चांद निकलेगा ना चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान 3 अपने मामा के घर पहुंचेगा। ये सफलता हर नागरिक के लिए एक मैसेज है कि देश ने करवट ले ली है और अब हमको भी कुछ करना है, लक्ष्य नहीं है बादल का हमको, अम्बर मुट्ठी में करना है।”

परेश रावल

परेश रावल ने भी चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए दुआ करते हुए कहा, “मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं, देश के लिए और वैज्ञानिकों के लिए। आज चंद्रयान 3 सफल तरीके से वहां पर उतरने वाला है। मैं धन्यवाद देता हूं और भारतीय होने के नाते गर्व महसूस करता हूं। जय हिंद।”

इन सितारों के अलावा रितेश देशमुख, बादशाह और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की सफल लैंडिंग के लिए कामना की। बता दें कि शाम को 6 बजकर 5 मिनट पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग चंद्रमा की सतह होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...