Breaking News in Hindi

अमित शाह का KCR पर हमला, कहा- BRS ने 10 साल में भ्रष्टाचार के अलावा किया ही क्या है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार की कथित असफलताओं को लेकर उस पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पिछले 10 साल में केवल भ्रष्टाचार किया और लोगों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि तेलंगाना के लोग 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीआरएस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयार हैं। शाह ने कहा, ‘‘आज युवा, किसान, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग पूरी तरह निराश हैं। तेलंगाना के लोगों का मानना है कि बीआरएस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया।” उन्होंने दावा किया कि राजस्व अधिशेष वाला राज्य अब लाखों-करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबा है।

शाह ने मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वोट करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राम मंदिर के निर्माण, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और तीन तलाक को समाप्त करने समेत अपने किए सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपका (तेलंगाना के लोगों का) वोट किसी एक विधायक या सरकार का भविष्य तय नहीं करेगा, बल्कि तेलंगाना और देश का भविष्य निर्धारत करेगा।

मैं आपसे हर एक दल के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के बाद ही वोट देने की अपील करता हूं। मुझे भरोसा है कि सभी दलों का विश्लेषण करने के बाद आप प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के लिए ही मतदान करेंगे।” भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भरोसा जताया कि तेलंगाना में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जाएगी और इसके दोषी लोगों को जेल भेजा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...