Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अमित शाह पर झूठे आरोप लगाने के लिए शरद पवार माफी मांगें… पीयूष गोयल ने बोला हमला

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयला ने एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह पर झूठे आरोप लगाने के लिए शरद पवार को देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शरद पवार यूपीए सरकार के अहम हिस्सा थे, लेकिन अमित शाह के खिलाफ जो केस लगाया गया था, वह बेबुनियाद था. उन्होंने पीएम मोदी पर झूठा आरोप लगाया. अमित शाह पर झूठा केस लगा. शरद पवार को उनके आरोप के लिए माफी मांगनी चाहिए. ये एक षड्यंत्र था. शरद पवार को झूठे आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए.

ममता बनर्जी और नीति आयोग की बैठक को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की मीटिंग का बहिष्कार कर अपने प्रदेश की जनता का नुकसान किया है. इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है. सभी को 5 मिनट दिया गया था. किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ.

नीति आयोग को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जहां तक मुझे पता है. निर्मला जी ने जवाब दे दिया है. एमवीए ने तो अपना सवाल पूछने का मौका खो दिया. अगर जाते तो अपनी बात रख पाते. नीति आयोग तो सभी का है. मैने कहा था कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है, अगर वे जाते तो उन्हें लाभ हुआ होता.

आम बजट पर उन्हंने कहा किनए भारत का मोदी 3.0 का पहला बजट हमारे वित्त मंत्री सीतारमन ने पेश किया. यह बजट देश को मजबूत करता है. इसलिए हम अगले 3 साल में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी.

आम बजट में इन नौ बातों किया गया फोकस

यह बजट सामान्य व्यक्ति के जीवन को सरल बनाता है. किसान, नारी सभी के लिए यह बजट काम करेगा. यह बजट इंपैक्टफुल है. हमने इसमें 9 बातों पर ध्यान दिया है.

1. सर्विस और MSME के लिए केंद्र के काम पर फोकस किया गया है. मुद्रा लोन 10 लाख की जगह 20 लाख दिया जा रहा है. 50 फूड सेक्टर बनेगा, ताकि मेक इन इंडिया पर काम हो. 12 पार्क बनेगा.

2. महाराष्ट्र में देश का सबसे बड़ा पार्क बनेगा. इन सभी 12 में से लोगों की दिलचस्पी महाराष्ट्र में बन रहा है. मजदूर और लेबर के लिए काम हो रहा है. एंजेल टैक्स हटा कर स्टार्ट अप पर फोकस किया गया है. पीएम पैकेज में 4 स्कीम दिया गया है, जिसमें युवाओं को नौकरी मिलेगी.

3. इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम होगा लगभग 11 हजार करोड़ का काम होगा. जीडीपी का 3.4 प्रतिशत खर्च किया जा रहा है. पीएम ग्राम सड़क योजना पर काम हो रहा है. पर्यटन पर भी ध्यान दिया जाएगा.

4. सोशल जस्टिस पर काम किया जा रहा है.

5. एग्रीकल्चर में 1 लाख 52 हजार करोड़ दिया जाएगा. MSP पर भी खरीद की गारंटी दी गई है. कपास, चावल, गेहूं सभी की खरीद मोदी सरकार की प्राथमिकता है. नेचुरल फॉर्मिंग पर काम किया जा रहा है. किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा रहे हैं.

6. अर्बन डेवलेपमेंट पर फोकस है. 1 करोड़ शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर दिया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्र में 3 करोड़ घर दिया जायेगा.

7. सोलर सिस्टम और इस प्रकार की इंडस्ट्री पर काम किया जाएगा.

8. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन और स्पेस के लिए काम पर जोर दिया गया है.

9. जन विश्वास बिल पर हम काम कर रहे है, ताकि देश का डाटा सही तरीके से स्टोर किया जा सके. नेशनल पेंशन स्कीम पर काम किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.