Breaking News in Hindi

अमेरिका में फाइटर प्लेन हुआ लापता, सर्चिंग के‍ लिए जनता से मांगी मदद

वाशिंगटन। अमेरिका में रविवार को एक फाइटर जेट विमान एफ-35 अचानक लापता हो गया। जानकारी के मुताबिक यह फाइटर प्लेन अमेरिकन नेवी का बताया जा रहा है। जब विमान का कोई सुराग नहीं मिला तो अमेरिकी नेवी ने इसके लिए लोगों से मदद की मांगी।

दुर्घटना के बाद पायलट सुरक्षित बाहर निकला

अमेरिका की नौसेना के आधिकारियों के मुताबिक एफ-35 लड़ाकू विमान रविवार 17 सितंबर को दक्षिण कैरोलिना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। अभी इलाज के लिए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से इसका कोई पता नहीं लग पा रहा था।

नौसेना ने लोगों से मांगी इसे खोजने के लिए मदद

फाक्स न्यूज के मुताबिक अमेरिकी नौसेना ने फाइटर प्लेन के लापता होने के बाद जनता से इसे खोजने के लिए मदद मांगी। विमान को खोजने के लिए मरीन कार्प्स एयर स्टेशन ब्यूफोर्ट लगातार काम करता रहा। इसके बाद फाइटर प्लेन की सर्चिंग के लिए इमरजेंसी टीम भी लगाई गई थीं।

ऐसा होता है एफ-35 फाइटर जेट

एफ-35 फाइटर जेट के तीन वेरिएंट एफ-35ए, एफ-35 बी और एफ-35 सी हैं। इसमें एक इंजन लगा होता है, जो जमीन पर अपने लक्ष्य को आसानी से टारगेट कर लेता है। यह अमेरिका के कई विशेष अभियान में शामिल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप