Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अमेरिका में सोया उत्पादन अनुमान में कमी से सोया तेल 30 रुपये उछला

इंदौर। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) द्वारा ताजा रिपोर्ट में सोया उत्पादन और यील्ड के अनुमान में उम्मीद से ज्यादा कटौती की गई है। इसके कारण सीबीओटी सोयाबीन में तेजी का वातावरण बनने लगा है। अमेरिका में सोयाबीन का उत्पादन लगभग 111.7 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो व्यापारिक अनुमान से कम है।

यूएसडीए ने इस महीने सोयाबीन निर्यात के अनुमान में भी कटौती की है और यूएसडीए ने अमेरिकी सोयाबीन निर्यात अनुमान दो फीसद कम किया था। इस वजह से सोयाबीन में मजबूती के समर्थन से सीबीओटी दिसंबर सोया तेल लगभग 1.2 फीसद बढ़कर 53.37 सेंट प्रति पाउंट पर बंद हुआ। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखा गया। इंदौर मार्केट में सोया तेल 30 रुपये बढ़कर 895-900, पाम तेल इंदौर 880 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। यूएसडीए ने कहा कि सोयाबीन की फसल पहले के अनुमान से कम होगी। फसल विकास के महत्वपूर्ण चरण के दौरान शुष्क मौसम के कारण उत्पादन के अनुमान में कटौती की गई है।

विश्लेषकों का मानना है कि उत्पादन में कटौती के बावजूद सोयाबीन की कमजोर निर्यात मांग के कारण पर्याप्त घरेलू भंडार होने की उम्मीद है जिससे भाव में बड़ी तेजी भी नजर नहीं आ रही है। इधर, अर्जेंटीना और ब्राजील के सोयाबीन उत्पादन अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। अक्टूबर में अमेरिकी सोया तेल के स्टाक में 4.8 फीसद की गिरावट का अनुमान लगाया है। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 3500-4500, सरसों निमाड़ी 6300, राइडा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1580-1600, मुंबई मूंगफली तेल 1560, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 890-900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840-845, इंदौर पाम 880, मुंबई सोया रिफाइंड 870, मुंबई पाम तेल 815, राजकोट तेलिया 2460, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 800 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अवी एग्रो 4750, बंसल मंडीदीप 4675, बैतूल आइल 4700, धानुका सोया नीमच 4665, धीरेंद्र सोया 4630, दिव्य ज्योति 4650, पोचर 4625, हरिओम मंदसौर 4750, केएन एग्री इटारसी 4621, आइडिया लक्ष्मी देवास 4650, केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4625, खंडवा आइल 4650, मित्तल सोया 4700, एमएस साल्वेक्स 4750, नीमच प्रोटीन 4725, पतंजलि फूड 4625, रुचि सोया 4675, प्रेस्टीज देवास 4675, रामा 4600, आरएच साल्वेक्स सिवनी 4750, सांवरिया इटारसी 460, महेश आइल 4650, सोनिका 4650, सालासर हरदा 4650, स्नेहिल सोया देवास 4675, अंबिका कालापीपल 4625, विप्पी सोया देवास 4600 रुपये प्रति क्विंटल ।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1750, बुरहानपुर 1750, अकोला 2650 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.