Breaking News in Hindi

अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड बना चुकी हैं महेश बाबू की फिल्में जीते कई अवाॅर्ड्स

 साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू एक बेहतरीन कलाकार हैं। सुपरस्टार कृष्णा का बार टाॅलीवुड में कदम रखने वाले महेश बाबू ने एक से बढ़कर एक फिल्में इंडस्ट्री को दी है। भारत के साथ-साथ महेश बाबू की फिल्में दुनियाभर में कमाल कर जाती हैं। आज महेश बाबू अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें भर-भर कर बधाइयां दे रहे हैं। आज हम आपको महेश बाबू के एक बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। इस रिकॉर्ड से एक्टर ने टाॅलीवुड में अपनी अलग ही जगह बना ली है।

कई अवाॅर्ड्स किए अपने नाम

महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई में हुआ था। महेश बाबू बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही एक मीडिया पर्सनालिटी भी हैं। एक्टर ज्यादातर तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर कई अवाॅर्ड्स जीते हैं। आठ नंदी पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर तेलुगु अवाॅर्ड, चार एसआईआईएमए अवाॅर्ड, तीन सिनेमा अवॉर्ड और एक आईफा उत्सवम अवॉर्ड अपने नाम किया है। महेश बाबू साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। एक्टिंग के साथ उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।

शानदार एक्टर कृष्णा के बेटे महेश बाबू

बता दें कि महेश बाबू बेहतरीन तेलुगु स्टार कृष्णा के छोटे बेटे हैं। कृष्णा ने चार साल की उम्र में ही नीडा फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाल कलाकार के तौर पर कृष्णा ने आठ फिल्मों में काम किया है। साल 1999 में उन्होंने फिल्म ‘राजाकुमारुडु’ से लीड एक्टर के रूप में शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर के लिए नंदी पुरस्कार भी मिला है।

इन फिल्मों को मिला खूब प्यार

महेश बाबू की बात करें तो उन्होंने 27 फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर काम किया है। उनकी 11 फिल्मों ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 1 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही महेश बाबू ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 2 मिलियन डॉलर कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया है।

उनकी लगातार 9 फिल्मों ने 1 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। साल 2011 में रिलीज हुए तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘डुकुडु’ के अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 1 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का निर्देशन श्रीनु वैतला ने किया था और वैतला, कोना वेंकट, गोपीमोहन ने इसे लिखा था। वहीं, साल 2014 में रिलीज हुई श्रीनु वैतला की ही फिल्म ‘अगाडु’ और 2015 में रिलीज हुई ‘श्रीमंथुडु’ ने लाखों दर्शकों का दिल जीता है। अब महेश बाबू एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास