Breaking News in Hindi

अयोध्या गैंगरेप: सीएम योगी ने की पीड़िता की मां से मुलाकात, कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पूराकलंदर में 12 साल की नाबालिग से हुए रेप के मामले ने हर किसी को चौंका दिया है. इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता शामिल है. अयोध्या में हुए रेप के मामले को लेकर 1 अगस्त को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला किया था और इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी.

विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के बाद लखनऊ में पीड़िता की मां ने सीएम योगी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने इस मामले के आरोपी और सपा नेता मोइद खान पर कड़ी कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया है. सीएम योगी ने विधानसभा में अयोध्या गैंगरेप के बारे में बात करते हुए कहा कि सपा के लोगों से महिला की सुरक्षा को काफी खतरा है.

कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या गैंगरेप मामले का आरोपी अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है और इसके बावजूद भी सपा ने अभी तक इस मामले में कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं की है. सीएम ने सपा के कानून व्यवस्था पर भी कई सारे सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है.

गर्भवती होने के बाद खुली बात

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उनके नौकर राजू खान को गिरफ्तार किया है. मोइद खान पर 12 साल की बच्ची का रेप करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने का आरोप है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के गर्भवती होने की बात सामने आई.

बताया गया कि उस मासूम के साथ मोइद और उसके नौकर ने ढाई महीने तक रेप किया है. पुलिस ने पहले इस मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...