Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जया बच्चन ने आज खुद ही कहा ‘जया अमिताभ बच्चन’… और ठहाके मारने लगा सदन

राज्यसभा सांसद जया बच्चन कई बार छोटी-छोटी चीजों पर सार्वजनिक रूप से भड़कती रही हैं. 3 दिन पहले राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान जया के संबोधन से पहले जब सदन के उपसभापति ने उनके नाम के साथ अमिताभ बच्चन को जोड़ा तो वह भड़क गईं और कहने लगीं कि महिलाओं का अपना कोई अस्तित्व नहीं है क्या. हालांकि आज शुक्रवार को कार्यवाही के दौरान उन्होंने खुद से ही अपना नाम जया अमिताभ बच्चन कहा तो पूरा सदन जोर से हंसने लग गया.

कार्यवाही के दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जब बंगाल के सांसद जवाहर सरकार को बोलने के लिए उनका नाम पुकारा तो इतने में तपाक से जया बच्चन ने पूछा कि Sir did you get the lunch break? (क्या आपने लंच कर लिया है?) इस पर धनखड़ ने कहा कि मुझे हल्के-फुल्के मसलों पर गंभीर होने दीजिए और कई हल्के-फुल्के मसलों पर मुझे बहुत ज्यादा गंभीर होने दीजिए.

आज अपना नाम ‘जया अमिताभ बच्चन’ बताया

सभापति के बोलने के बाद जब जया बच्चन बोलने उठीं तो खुद से कहा, “मैं जया अमिताभ बच्चन…” उनका इतना कहना था कि सभापति समेत सदन में मौजूद सभी सांसद ठहाके मारकर हंसने लगे. इसके बाद खुद जया भी हंसने लगीं. इस दौरान सदन में भी माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया.

फिर जया बच्चन ने सभापति से पूछा, “सर आपको आज लंच ब्रेक मिला? नहीं मिला? तभी आप जयराम जी का बार-बार नाम ले रहे हैं क्योंकि उनको याद किए बगैर या उनका नाम लिए बगैर आपका खाना हजम ही नहीं होता.”

जवाब में धनखड़ ने कहा, “मैं एक बात लाइटर नोट पर कहना चाहता हूं. मैंने लंच रिसेस में लंच नहीं किया, लेकिन उसके बाद मैने लंच जयराम जी के साथ ही किया.” उनके बयान पर सदन फिर से ठहाका लगाने लगा. सभापति ने कहा कि आज ही उनके साथ लंच किया.

29 जुलाई को इसी नाम पर भड़की थीं जया

सभापति धनखड़ ने कहा, “मुझे आज एक बात सदन को कहना है कि ये पहला मौका है. मैं आपका भी फैन हूं और अमिताभ बच्चन जी का भी.” इस पर जया बच्चन ने हाथ जोड़ लिए. फिर खड़ा होकर पूछा ये पहला मौका क्यों है. इस पर सभापति ने कहा क्योंकि आज तक मुझे कोई कपल मिला ही नहीं और… इस पर जया बच्चन ने कहा, “हां तभी मेरा नाम ऐसा… थैंक यू.”

खास बात यह है कि जया बच्चन आज थोड़े हल्के मूड में थीं, लेकिन 3 दिन पहले 29 जुलाई को सदन की कार्यवाही के दौरान जया बच्चन के संबोधन से पहले जब उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने उनका पूरा नाम ‘जया अमिताभ बच्चन’ लिया तो वो बेहद नाराज हो गई थीं.

‘जया अमिताभ बच्चन’ नाम से पुकारे जाने पर नाराजगी दिखाते हुए जया बच्चन ने कहा, “आपने अगर सिर्फ जया बच्चन भी कहा होता तो भी वो पूरा हो जाता. इस पर उपसभापति ने उन्हें बताया कि आसन के आगे जो नाम लिखा था वही उसी का जिक्र किया. हालांकि इस जवाब से जया ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखीं. उन्होंने कहा कि क्या महिलाएं अपने पति के नाम से जानी जाएंगी. उनका कोई अस्तित्व नहीं है. उनकी अपनी कोई पहचान और उपलब्धि नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.