Breaking News in Hindi

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के पुजारी की फर्जी तस्वीर वायरल, आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने और यह दावा करने के आरोप में कांग्रेस नेता हितेंद्र पीथडिया को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का पुजारी है। प्रदेश कांग्रेस की वेबसाइट के अनुसार, पीथडिया पार्टी की अनुसूचित जाति इकाई के अध्यक्ष हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता वैभव मकवाना की शिकायत के आधार पर अहमदाबाद शहर पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने वेजलपुर इलाके के निवासी पीथडिया को गिरफ्तार किया।

बन रहे राम मंदिर के पुजारी की फर्जी तस्वीर साझा करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अजीत राजियन ने कहा, ‘‘मामले में जांच जारी है।” कांग्रेस नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से कहा गया शब्द, हाव-भाव या कृत्य) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया है कि पीथडिया ने ‘एक्स’ पर एक आपत्तिजनक तस्वीर साझा की और दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति मोहित पांडे है, जिसे हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर के पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्राथमिकी में लगाए गए हैं ये गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि प्राथमिकी में मकवाना के हवाले से कहा गया है, ‘‘जब मैंने पोस्ट में दावे की जांच की, तो मैंने पाया कि पोस्ट जानबूझकर पांडे जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर का उपयोग करके बनाई गई थी। इस फर्जी पोस्ट को हिंदू संतों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के इरादे से साझा किया गया था।” प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने एक महिला की जानकारी के बिना और यह जानते हुए भी कि इससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा, उसकी अश्लील तस्वीर साझा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....