Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘अरविंद केजरीवाल प्रदूषण से भी ज्यादा खतनाक’, BJP ने दिल्ली की दमघोंटू हवा को लेकर साधा AAP सरकार पर निशाना

दिल्ली में हवा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा, हम सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते हैं और अब निकम्मेपन और झूठे वादे करने के लिए भी जाने जाते हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा दिल्ली में दमघोंटू प्रदूषण है। ये प्रदूषण आम जनता के लिए खतरनाक है। लेकिन अरविंद केजरीवाल इन सबसे भी ज्यादा खतरनाक हैं। इनका मकसद केवल एक है घटिया राजनीति करना। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सत्ता में करीब 10 साल हो गए। लेकिन उन्होंने प्रदूषण से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

प्रवक्ता ने कहा, “हवाओं में जो प्रदूषण का कहर है, ये अरविंद केजरीवाल के निकम्मेपन का कहर है। गौरव भाटिया ने कहा, “एक ऐसा मुख्यमंत्री दिल्ली में है, जिसको केवल रुपया कमाने से मतलब है। उसको अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने से कोई मतलब नहीं है। एक साल पहले दिल्ली में इसी तरह का प्रदूषण था। केंद्र सरकार पंजाब और दिल्ली सरकार की पूरी सहायता कर रही थी। पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अरविंद केजरीवाल के एक पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “ केजरीवाल ने जब जनता से प्रदूषण से निपटने के लिए एक साल का वक्त मांगा था। लेकिन अब एक साल का वक्त पूरा हो गया। कल केजरीवाल ने मीडिया से बात की। दिवाली की शुभकामनाएं दीं। लेकिन जनता के सवालों पर उन्होंने कुछ नहीं कहा था।

गौरव भाटिया ने ईडी के नोटिस को लेकर केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि ईडी के समन से तो आप भाग निकले, डर गए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पास कागज पर तो हर समस्या का समाधान है। लेकिन वो समाधान इनको कुछ समय बाद याद दिलाओ को गजनी बन जाते हैं और नया शिगूफा छोड़ देते हैं। अभी दो साल पहले ही अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि प्रदूषण खत्म हो जाएगा, मैंने स्मॉग टावर ढूंढ लिए हैं। कनॉट प्लेस में 25 करोड़ का स्मॉग टावर लगा है। दिल्ली में प्रदूषण 500 AQI से ऊपर पहुंच गया। लेकिन जब स्मॉग टावर पर ताला लटका मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.