Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती की तारीख बदली, अब इस दिन होगी मतगणना

अरुणाचल प्रदेशऔर सिक्किम विधानसभा के लिए वोटों की गिनती अब 2 जून को होगी. पहले यह 4 जून को होनी थी. चुनाव आयोग ने यह ऐलान किया है. बता दें कि चुनाव आयोग ने इन दो राज्यों सहित कुल चार राज्यों में एक साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराने का ऐलान किया है. चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा-2024 और विभिन्न विधानसभाओं के आम चुनाव के कार्यक्रम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधान सभाओं के लिए आम चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी.

दोनों राज्यों में मतदान की तारीख 19 अप्रैल है. पूरे देश के साथ ही चार जून को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी मतगणना होनी थी.

चुनाव आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम दोनों विधान सभाओं के सदन का कार्यकाल और अवधि 2 जून को समाप्त होने वाली है. इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने वोटो की गिनती की तारीख में संशोधन करने का फैसला किया है. चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि अब इन दोनों राज्यों में मतगणना चार जून के बदले दो जून को होगी.

दो जून को समाप्त हो रही है विधानसभा की अवधि

Eci

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 172(1) के साथ पठित अनुच्छेद 324 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 15 के तहत चुनाव आयोग को चुनाव आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है.

चुनाव आयोग ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत अधिकार के तहत ही चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों और वोटों की गिनती की तारीख का ऐलान किया था, लेकिन चूंकि विधानसभा की अवधि दो जून को ही समाप्त हो रही है. इसलिए वोटों की गिनती दो जून को कराने का फैसला लिया गया है.

लोकसभा चुनाव की काउंटिंग की तारीख में बदलाव नहीं

चुनाव आयोग के सचिव संजीप कुमार प्रसाद द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम लोकसभा चुनाव की वोटों की गिनती में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है. वोटों की गणना निर्धारित तारीख यानी 4 जून को ही होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.