Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अलविदा अनमोल ‘रतन’… पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

रतन टाटा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर कुछ देर पहले राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे थे. इससे पहले NCPA पार्क में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. जहां देश के प्रमुख राजनेता, बिजनेस टाइकून, अभिनेताओं व अन्य लोगों ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें भावभीवी श्रद्धांजलि अर्पित की.

86 वर्ष के रतन टाटा ने बुधवार देर रात अंतिम सांस ली थी. वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. अस्पताल के रतन टाटा के भर्ती होने के बाद से ही उनके लिए दुआओं का दूर शुरू हो गया था, मगर बुधवार देर रात भारत का ये रतन अनंत यात्रा पर निकल गया. उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है.

NCPA पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था पार्थिव शरीर

रतन टाटा का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी अस्पताल से गुरुवार सुबह NCPA पार्क लाया गया. यहां सबसे पहले टाटा परिवार ने उनके अंतिम दर्शन किए. इसके बाद हर आम और खास ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, आरबीआई के गर्वनर, अभिनेता आमिर खान उनकी पत्नी किरण राव, शायना एनसी, राज ठाकरे, उदय सामंत, राहुल नार्वेकर, विजय वट्टी समेत अन्य नेता, अभिनेताओं ने उनके दर्शन किए. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.

वर्ली श्मशान घाट लाया गया पार्थिव शरीर

एनसीपीए पार्क में अंतिम दर्शन के बाद रतन टाटा का पार्थिव शरीर कोस्टल रोड से वर्ली श्मशान घाट तक लाया गया. इससे पहले तिरंगे में लपेटकर उन्हें सलामी दी गई. कोस्टल रोड पर मुंबई पुलिस ने कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया था, ताकि रतन टाटा की अंतिम यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न हो और वीआईपी मूवमेंट भी आसानी से हो सके. श्मशान घाट पर मुंबई पुलिस के बैंड की गमभरी धुनों के बीच रतन टाटा को गन सैल्यूट किया गया. इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

श्मशान घाट के प्रेयर हॉल में मौजूद रहे अमित शाह

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने सबसे पहले एनसीपीए पार्क में जाकर रतन टाटा के अंतिम दर्शन किए, उसके बाद वह अंतिम यात्रा में शामिल होकर वर्ली श्मशान घाट भी पहुंचे. यहां प्रेयर हॉल में उन्होंने रतन टाटा को अंतिम विदाई दी. उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे. प्रेयर हॉल में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी, जिसमें रतन टाटा के परिवार और उनके नजदीकी लोग शामिल थे.

शिवसेना ने की भारत रत्न देने की मांग

रतन टाटा के लिए शिवसेना ने भारत रत्न की मांग की है. सीएम शिंदे के करीबी नेता राहुल कनाल ने सीएम को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य सरकार रतन टाटा का नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित करे. इसके बाद महाराष्ट्र कैबिनेट ने उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार में शामिल करने के लिए प्रस्तावित करने का फैसला लिया है. इसके अलावा महाराष्ट्र कैबिनेट ने भी शोक प्रस्ताव भी पारित किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.