Breaking News in Hindi

अलीगढ़: थाने में दबंगों ने चलाया DJ, फिर किया डांस… अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग थाने के अंदर डीजे बजाकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि कुछ लोग जमीनी विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे और इसी दौरान डीजे पर गाने चलाकर वहीं पर डांस करने लगे. दबंगों की यह हरकत वीडियो के जरिए सामने आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की और डीजे गाड़ी को जब्त कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह वीडियो दादों थाने का है, जिसे दबंगों ने डांस का अड्डा बना लिया. वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट भी इस पर कर रहे हैं. वहीं पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि एक जमीन के विवाद के संबंध में सभी शख्स थाने पहुंचे थे.

पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों ने जिस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी उसकी जांच के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की टीम बनाई गई है. जल्द ही मामले की पड़ताल की जाएगी. वहीं शिकायत के बाद इन लोगों अशोभनीय कृत्य किया है उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेने जा रही है. पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने डीजे वाहन को सीज कर लिया है. वहीं जो लोग वीडियो में दिख रहे हैं उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थाने के परिसर में डीजे गाड़ी खड़ी हुई है, और पीछे थाना प्रभारी का कार्यालय भी दिखाई दे रहा है. इस दौरान पहले शख्स गाने पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है, उसके पीछे एक और शख्स डांस करता हुआ आया है. कुल मिलाकर तीन लोग वीडियो में डांस करते हुए दिख रहे हैं और एक अन्य शख्स इनका वीडियो बना रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स अच्छे से डांस करने को कह रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...