Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अशोकनगर विधायक के जाति प्रमाणपत्र के मामले में मांगा पुराना रिकार्ड गवाहों को भी समन भेजने की मांग

ग्वालियर। हाईकोर्ट में अशोक नगर के विधायक और भाजपा नेता जजपाल सिंह की ओर से लगाए गए आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान विधायक की ओर पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर को कॉल कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए जाएं और इस मामले में उनकी ओर से पेश होने वाले गवाहों को समन भेजकर कोर्ट में बुलाया जाए।

इस दलील का लड्डू राम कोरी की ओर से पैरवी कर रहे वकील संगम जैन ने विरोध किया और इस आवेदन को खारिज करने की मांग हाई कोर्ट से की । फिलहाल कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुन ली है।आवेदन को मान्यता मिलती है या खारिज कर दिया जाता है इस बात पर फैसला अभी आना अभी बाकी है।

दो पूर्व पार्षद दे चुके हैं गवाही

इस मामले में 2 पूर्व पार्षद देवेंद्र ताम्रकार और रोशन सिंह अपने बयान कोर्ट के सामने बतौर गवाही दर्ज करवा चुके हैं। यहां देवेंद्र का कहना है इससे पहले भी अशोक नगर विधायक दूसरी जाति का प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ चुका है, वहीं रोशन सिंह ने कहा है कि विधायक के पास लगभग कई जातियों के प्रमाण पत्र मौजूद हैं , जिस पर वह हर एक चुनाव में शामिल हो जाते हैं।वहीं किसी चुनाव में महिला सीट होने पर वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.