Breaking News in Hindi

अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी के जाति प्रमाण पत्र के मामले में भाजपा नेता की गवाही पूरी

 ग्वालियर। अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर हाई कोर्ट में हो रही सुनवाई में मंगलवार को याचिकाकर्ता व भाजपा नेता लड्डूराम कोरी की गवाही पूरी हो गई है।

लड्डूराम कोरी की गवाही दिसंबर से शुरू होकर जुलाई में आकर छह महीने में पूरी हुई है। याचिकाकर्ता के वकील संगम कुमार जैन का कहना है कि लड्डूराम के बाद अब दो अन्य की गवाही होना शेष है, जो बुधवार को होगी।

गौरतलब है कि जजपाल सिंह जज्जी साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अशोकनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत गए। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

उनके साथ विधायक जज्जी भी भाजपा में चले गए। उन्होंने 2020 में भाजपा के टिकट से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उपचुनाव से पहले भाजपा नेता लड्डूराम कोरी ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका थी जिसमें कहा कि विधायक जजपाल सिंह जज्जी पंजाब के रहने वाले हैं। उनके पास जिस जाति का प्रमाण पत्र है, वह पंजाब में अनुसूचित जाति की श्रेणी में आता है, लेकिन मध्यप्रदेश में यह जाति सामान्य वर्ग में आती है।

इसलिए जजपाल सिंह को मध्यप्रदेश में आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और इनका प्रमाण पत्र वहीं मान्य होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...